एजुकेशन

NEET PG Counselling 2023: जारी हुआ नीट पीजी राउंड 3 का रिवाइज्ड शेड्यूल, यहां करें चेक

NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 सितंबर 2023 को नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते है।

Image

NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 3 के काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

NEET PG Counselling 2023, NEET PG Round 3 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Counselling) खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 सितंबर 2023 को नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर (NEET PG Round 3 Counselling) दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 से शुरू होकर 25 सितंबर 2023 को समाप्त होगी। यहां अपना विकल्प भरने व लॉक करने की सुविधा 25 सितंबर 2023 तक है। सीट आवंटन 26 व 27 सितंबर 2023 को किया जाएगा।

NEET PG Round 3 Counselling: 28 सितंबर को रिजल्ट

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सीट आवंटन का रिजल्ट 28 सितंबर को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 29 सितंबर से 06 अक्टूबर 2023 तक कॉलेज में रिपोर्टिंग करना होगा।

NEET PG Stray Vacancy Round 2023: नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी

वहीं स्ट्रे वैकेंसी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 09 सितंबर से शुरू की जाएगी। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2023 है। अभ्यर्थियों को यहां विकल्प भरने व लॉकिंग के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट दो दिनों तक 11 और 12 अक्टूबर 2023 किया जाएगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article