NEET MDS 2026 के जरिए मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। MCC NEET MDS राउंड 2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन बंद करने जा रहा है। जो उम्मीदवार मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे mcc.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। NEET काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, NEET MDS काउंसलिंग के राउंड 2 में 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें और साथ ही डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (AFMS) की 100% सीटें शामिल होंगी।
NEET MDS Round 2 के लिए बंद होने वाला है रजिस्ट्रेशन (Image - Newsroom verified AI generated image)
आज 19 सितंबर 2026 के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो और फीस भुगतान विंडो को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद तय समय के अनुसार च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर? एडमिशन से पहले समझ लें
किस तरह होगी सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया?
काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद यानी च्वाइस के आधार पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 21 और 22 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद 23 सितंबर 2026 को राउंड 2 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
NEET MDS Round 2 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
राउंड 2 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर Candidate Activity सेक्शन खोलें।
3. यहां “New Registration of MDS Counselling 2026” लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
5. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
उम्मीदवारों को च्वाइस भरते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि सीट अलॉटमेंट में उनकी ओर से दी गई प्राथमिकताओं की अहम भूमिका होती है। MCC ने NEET MDS 2026 के लिए कैंडिडेट यूजर गाइड और काउंसलिंग से जुड़ी अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AIQ और स्टेट काउंसलिंग में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए
