AIBE Admit Card 2026 Released: AIBE परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIBE Admit Card 2026) खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI के एडमिट कार्ड जारी कर ( AIBE Exam Admit Card)दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें AIBE 21वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 7 जून, 2026 को निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए वे अपना एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की विंडो परीक्षा के दिन दोपहर 1 बजे तक सक्रिय रहेगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIBE Exam Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।
AIBE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
यदि आपके एडमिट कार्ड नाम या किसी अन्य चीज को लेकर कोई श्रुटि पाई जाती है तो छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज कर करेक्शन करवा सकेंगे।
AIBE Exam Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
