एजुकेशन

NBEMS Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एनबीईएमएस ग्रुप ए, बी और सी परीक्षा का एडमिट कार्ड, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड

NBEMS Group A, B, C Admit Card 2026 Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

NBEMS Group A, B, C Admit Card 2026 Released

NBEMS Group A, B, C Admit Card 2026 Released: एनबीईएमएस ग्रुप ए, बी और सी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NBEMS Group A Admit Card) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NBEMS Group A, B, C Exam Date: यहां देखें परीक्षा की तारीख

बता दें एनबीईएमएस ग्रुप ए, बी और सी परीक्षा 5 और 16 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के जरिये कुल 53 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें स्टेनोग्राफर पद के लिए कुल 07 पद, जूनियर असिस्टेंट के लिए कुल 39 पद, डिप्टी डायरेक्टर के लिए कुल 02 पद, जूनियर प्रोग्रामर के लिए कुल 01 पद और जूनियर अकाउंटेंट के लिए कुल 04 पद आरक्षित किए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NBEMS Group A, B, C Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NBEMS Group A, B And C Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NBEMS Group A, B, C Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

एनबीईएमएस ग्रुप ए, बी और सी के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम सेंट पर पहुंचने का समय, परीक्षा का समय आदि जानकारी उपलब्ध होगी।

NBEMS Group A, B, C Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के ग्रुप ए, बी और सी की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article