एजुकेशन

National Science Day 2024: इस खास कारण से मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें इतिहास, थीम, महत्व व सब कुछ

National Science Day 2024 History, Theme, Speech, Significance Image: आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है। इस अवसर पर जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है इतिहास, थीम, स्पीच, इमेजस। कौन हैं CV Raman? किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं प्रतियोगी परीक्षा में

Image

राष्ट्रीय विज्ञान दिन 2024

National Science Day 2024 History, Theme, Speech, Significance Image: आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है। इस अवसर पर जानें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है? राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्पीच, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की इमेजस। कौन हैं CV Raman? व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से जुड़े किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं प्रतियोगी परीक्षा में

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? - National Science Day When Celebrated on

हर साल 28 फरवरी को देशभर में National Science Day मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य - National Science Day Objectives

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य देश के युवाओं को खासकर विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना है। उन्हें विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में जागरूक बनाना है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम - National Science Day 2024 Theme

हर साल सरकार की ओर से नेशनल साइंस डे के लिए एक थीम निर्धारित होती है। इस बार इसकी थीम केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा रखी गई है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम है Indigenous Technology for Viksit Bharat यानी "विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक" है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है? - National Science Day Why Celebrated

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास की बात करें, तो इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन (चन्द्रशेखर वेंकट रमन) ने 'रमन इफेक्ट' की खोज की थी, जिसके लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह वैज्ञानिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए। वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article