एजुकेशन

Mumbai University News: मुंबई विश्वविद्यालय ने इन जिलों की स्थगित की परीक्षाएं, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया रेल अलर्ट

Mumbai University Postpones Exam: महाराष्ट्र में भारी ​बारिश अब तबाही बनती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने आज कुछ जिलों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया।

Image

IMD द्वारा जारी Red Alert के कारण मुंबई विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं

Mumbai University Postpones Exam: मुंबई विश्वविद्यालय ने आज 26 जुलाई 2024 को भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के कारण रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की निदेशक पूजा रौडेल ने दोनों जिलों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की।

रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए निर्देश

निदेशक पूजा रौडेल ने कहा कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्थगन केवल रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में होने वाली परीक्षाओं के लिए है।

मुंबई विश्वविद्यालय ने भी सोशल मीडिया के जरिेये सूचित किया"...रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश के कारण घोषित अवकाश को देखते हुए, छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए और संभावित असुविधा से बचने के लिए, इन जिलों में आज (शुक्रवार) 26 जुलाई 2024 को केवल सुबह और दोपहर के सत्र में होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।"

आईएमडी ने शुक्रवार को रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद के साथ रेड अलर्ट जारी किया था।

50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

इस बीच, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने घोषणा की है। आज कभी-कभी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article