एजुकेशन

MPPSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे mppsc.mp.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

MPPSC Assistant Professor Economics Exam 2025 Result

Madhya Pradesh MPPSC Assistant Professor Exam 2025 Result Declared: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से यह परीक्षा विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन रिजल्ट की घोषणा mppsc.mp.gov.in पर की गई है, जानें परिणाम देखने का तरीका

कैसे देखें MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिस

  • सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • What's New के नीचे 'Written Exam Result - Assistant Professor (Economics) Exam 2025, Dated 11/09/2026' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई 2025 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 26 जून 2026 तक आवेदन करने और फीस जमा करने का मौका दिया गया था। आवेदन में सुधार के लिए 30 मई से 28 जून 2026 तक का समय दिया गया था।

2 अगस्त को हुई थी परीक्षा

MPPSC Assistant Professor भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 29 जुलाई को जारी किया गया था। अब परीक्षा प्रक्रिया के बाद आयोग ने 11 सितंबर 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें

अगर आपने इस बार फॉर्म नहीं भरा था, लेकिन अगली बार भरना चाहते हैं तो योग्यता समझ लें:

Assistant Professor भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का UGC NET, CSIR NET, SLET या SET परीक्षा पास होना जरूरी होता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article