MPESB MP Police ASI And Subedar Admit Card 2025 Released: एमपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सुबेदार भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police ASI Admit Card 2025) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) और सूबेदार (Stenographer) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (MP Police Subedar Admit Card 2025) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 जनवरी, 2026 को दो अलग अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 472 पद और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं।
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन पांच चरणों के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल असेसमेंट्स, स्किल इवेल्यूशन, दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police ASI And Subedar Admit Card 2025 Download
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB MP POlice ASI, Subedar Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके समक्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MP Police ASI Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
MP Police ASI, Subedar Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
MP Police ASI Admit Card 2025: यहां देखें आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर, 2025 को शुरू हुई थी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2025 को थी। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया था।
