एजुकेशन

MP Board 9th, 11th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया कक्षा 9वीं, 11वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

MP Board 9th, 11th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in या educationportal.mp.gov.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

एमपी बोर्ड 9वीं, 11वीं का रिजल्ट 2026 हुआ जारी

MP Board 9th, 11th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बड़ा अपडेट जारी किया। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in और educationportal.mp.gov.in पर कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से MP Board 9th, 11th Result 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड 9वीं 11वीं की परीक्षा में कुल 15 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, क्लास और कैप्चा जैसी जानकारी को सही से भरना होगा।

MP Board 9th, 11th Result 2026 Check Online

इन रिजल्ट को ऑनलाइन चेक करने का तरीका यहां से देखें

MPBSE कक्षा 9, 11, रिजल्ट 2026 देखने के लिए इन स्टेप्स को चेक करें

चरण 1: MP बोर्ड की 9वीं और 11वीं के परिणामों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2: दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा का उपयोग करके लॉग इन करें।

चरण 4: MP बोर्ड की 9वीं/11वीं की मार्कशीट प्रदर्शित हो जाएगी।

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

MP Board 9th, 11th Exam 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड की 9वीं और 11वीं की परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 तक किया गया था। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

MP Board 9th, 11th Exam 2026 Marksheet

छात्र अपना परिणाम देखने और अपने मूल प्रमाण-पत्र तथा अंक-तालिकाएं प्राप्त करने के लिए अपने-अपने स्कूलों में जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article