एजुकेशन

MP TET Answer Key 2023: जारी हुई एमपी टीईटी आंसर-की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 13, 2023, 07:50 PM IST

MPPEB TET Answer Key 2023, MP TET Answer Key 2023: एमपी टीईटी आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट हैं। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एमपी हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दी है।

Image

MP TET Answer Key 2023

MP TET Answer Key 2023 released on esb.mp.gov.in: एमपी टीईटी आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2023) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी टीईटी आंसर-की 2023 (MP TET Answer Key 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी आंसर-की चेक कर सकते हैं।

MPPEB TET Exam 2023: कब हुई टीईटी परीक्षा

बोर्ड की ओर से एमपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 11 मार्च 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 13 मार्च को जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 50 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। एमपी टीईटी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

How to download MP TET Answer Key 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • फिर एमपी टीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एमपी टीईटी आंसर-की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MP TET Exam 2023: एमपी टीईटी परीक्षा में इतने नंबर जरूरी

एमपी टीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आरक्षित वर्गे के अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article