एजुकेशन

MP Police ASI, Subedar Result 2026: एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, esb.mp.gov.in पर कर सकेंगे चेक

MP Police ASI, Subedar Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) जल्द ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

MP Police ASI, Subedar Result 2026 Date: यहां देखें एमपी पुलिस एएसआई और सुबेदार भर्ती परीक्षाा रिजल्ट

MP Police ASI, Subedar Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police ASI Result 2026) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) जल्द ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) 2026 के परिणाम घोषित कर (MP Police Subedar Result 2026) सकता है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे और स्कोर कार्ड डाउनलोड (MP Police ASI, Subedar Result) कर सकेंगे।

MP Police ASI, Subedar Result 2026: कब हुई थी एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार परीक्षा

यहां एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार के पदों पर भर्ती परीक्षा 9 जनवरी को हुई थी। परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। सूबेदार (स्टेनोग्राफर) प्रीलिम्स परीक्षा सुबह की शिफ्ट में हुई थी। जबकि एएसआई के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में हुई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MP Police ASI, Subedar Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP Police ASI Subedar Result 2026 पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

MP Police ASI, Subedar Selection Process: एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों की भर्ती परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक माप परीक्षण के लिए पात्र माने जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article