एजुकेशन

MP Model School Exam: मॉडल स्कूल और श्रमोदय आवासीय स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

MP Model School and Shramodaya Residential School entrance exam Date: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय प्रवेश चयन परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

श्रमोदय आवासीय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

श्रमोदय आवासीय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

Photo : iStock

MP Model School and Shramodaya Residential School entrance exam Date: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय प्रवेश चयन परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी। श्रमोदय आवासीय प्रवेश परीक्षा में कुल 2 हजार 870 विद्यार्थी एवं जिला उत्कृष्ट/मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा में 80 हजार 699 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 386 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मध्य M.O.U के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए पूर्णतया निःशुल्क श्रमोदय आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि सभी परीक्षार्थी समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड द्वारा कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0755-2552106 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

कौन ले सकता है एडमिशन

बता दें कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना अंतर्गत पंजीकृत श्रमिको के पुत्र-पुत्रियों को श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर में वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रवेश के लिए 08 फरवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि पहले 20 जनवरी तक निर्धारित थी, जिसे बढाकर 28 जनवरी कर दिया गया था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article