MP High Court Vacancy 2026 Notification: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की जिला एवं सत्र अदालतों में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और असिस्टेंट ग्रेड-3 समेत कुल 418 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। (MP High Court Vacancy 2026 Eligibility) इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ CPCT स्कोरकार्ड, एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा और पद के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफी का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। स्टेनोग्राफी की स्पीड 80 से 100 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है।
उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB ने निकाली ढेरों पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
MP High Court Vacancy 2026 Date
आवेदन 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुके हैं और (MP High Court Vacancy 2026 Last Date) 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेंगे। आवेदन में गलती सुधारने का मौका 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मिलेगा। चयन के बाद उम्मीदवारों को छठवें वेतनमान के अनुसार 5200-20200 रुपये का वेतनमान और ग्रेड पे मिलेगा।
कैसे होगा चयन?
सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों की मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल जांच होगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवार MP हाईकोर्ट की वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं। Recruitment/Result सेक्शन में Online Application Forms खोलकर रजिस्ट्रेशन करें, जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NLC India Recruitment 2026: 145 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, इंजीनियरिंग, लीगल और HR पदों पर नौकरी
