एजुकेशन

MP Board Result 2025: कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, mpbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

MP Board Result 2025 Class 10th 12th (एमपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा?): एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

MP Board Result 2025

MP Board Result 2025 Class 10th 12th (एमपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा?): एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर एमपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board 10th 12th Result 2025: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें कि एमपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।

How to download MP Board Result 2025

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स अपनी कॉपी रीचेक भी करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर तय समय के अंदर अप्लाई करना होगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article