एजुकेशन

MP Board Result 2023: खत्म हुआ इंतजार, इसी सप्ताह जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 22, 2023, 07:53 AM IST

MP Board Class 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Image

MP Board Result 2023

Photo : iStock

MP Board Class 10th 12th Result 2023, MP Board Result 2023 Date: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट में स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टूडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं से पहले आएगा 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर हुई। बीते साल 10वीं व 12वीं का रिजल्ट एक साथ 29 अप्रैल को जारी किया गया था। हालांकि, इस साल 12वीं का रिजल्ट 10वीं से पहले घोषित किए जाने की संभावना है।

MP Board 10th 12th Result 2023: इसी सप्ताह जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट से पहले रिजल्ट की डेट जारी करेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

How to download MPBSE MP Board Class 10th, 12th Result 2023

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MPBSE MP Board Result 2023: इससे कम नंबर मिलने पर हो जाएंगे फेल

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में इस साल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article