एजुकेशन

RSKMP MP Board 8th Result 2025 Declared: जारी हुआ एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, 11 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म

MP Board MPBSE 8th Result 2025 Marksheet Declared at rskmp.in, mpresults.nic.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने RSKMP द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं की परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

RSKMP MP Board 8th Result 2025 Declared

RSKMP.in, MPBSE MP Board 8th Result 2025 Declared, Download Marksheet: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने RSKMP द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं की परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हुए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा कक्षा 8वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी। इस बार RSKMP एमपी बोर्ड तय समय से काफी पहले रिजल्ट जारी कर रहा है। बता दें कि कक्षा 8 में 11 लाख 68 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बीते साल 2024 में एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था।

MP Board class 8th result

MP Board class 8th result

RSKMP MP Board 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • अब 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • छात्र अपना रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 8th Result 2025 LIVE, rskmp.in: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • थ्योरी के मार्क्स (Marks In Theory)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल मार्क्स (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा पास करने के लिए आपको सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। हालांकि, इससे कम अंक आने पर आप कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

MP Board 8th Result 2025 LIVE, rskmp.in: 2024 में कैसा रहा था रिजल्ट

बीते साल 8वीं का रिजल्ट 87.71% रहा था। जिसमें सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 86.22%, प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 90.60% रहा और मदरसा छात्रों का रिजल्ट 67.40% रहा था। 2024 में 8वीं बोर्ड परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article