एजुकेशन

MP Board 5th 8th Result from Digilocker: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें, देखें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

MP Board 5th 8th Result 2026 from Digilocker direct link digilocker.gov.in: राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, vimarsh.mp.gov.in के अलावा डिजिलॉकर के जरिए देखा जा सकता है। Rajya shiksha kendra की वेबसाइट डाउन होने की स्थिति में digilocker.gov.in पर जाकर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP Board 5th 8th Result from Digilocker: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से

MP Board 5th 8th Result 2026 from Digilocker direct link digilocker.gov.in: राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, vimarsh.mp.gov.in के अलावा डिजिलॉकर के जरिए देखा जा सकता है। Rajya shiksha kendra की वेबसाइट डाउन होने की स्थिति में digilocker.gov.in पर जाकर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न के अनुसार कराई गई थी। यह परीक्षा 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुई। इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के लगभग 12 लाख 76 हजार तथा कक्षा 8वीं के लगभग 10 लाख 92 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।

What is Digilocker: डिजिलॉकर क्या है

डिजिलॉकर (DigiLocker) भारत सरकार की एक प्रमुख डिजिटल सेवा है, जो नागरिकों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों (जैसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट) को डिजिटल रूप में सुरक्षित स्टोर करने, एक्सेस करने और शेयर करने की सुविधा देती है। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक सुरक्षित 'क्लाउड-आधारित' वर्चुअल लॉकर है। यह एक क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है जो भारतीय नागरिकों को सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखता है।

MP Board 5th 8th Result 2026 On Digilocker

  • डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Results के लिंक को क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MP Board 5th 8th Result 2026 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फील करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 2026 अब राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। छात्र अपना परिणाम समग्र आईडी और रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। रिजल्ट में पास/फेल स्टेटस, सब्जेक्ट‑वार अंक और कुल ग्रेड दिखाई देगा। अगर कोई छात्र केवल 1 या 2 विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट के जरिए छात्र अगली कक्षा में आसानी से प्रमोट हो सकते हैं और अपना आत्मविश्वास बनाए रख सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article