एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2023: शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुलाई बोर्ड की बैठक, इस दिन जारी होंगे परिणाम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 17, 2023, 05:43 PM IST

MP Board 10th 12th Result 2023, MP Board Result kab Aayega, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के 18 लाख छात्रों के रिजल्ट इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस माह के अंत तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

Image

MP Board 10th 12th Result 2023 : यहां चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2023, MP Board Result kab Aayega, mpresults.nic.in: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के 18 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म (MP Board 10th Result) होने वाला है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने नाम ना लेने के शर्त पर बताया कि, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मीटिंग के लिए अपॉइमेंट (MP Board 12th Result) लिया है। बैठक के दौरान रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि की जा सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की (MP Board Result 2023) गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। टॉपर्स की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। उम्मीद है कि इस बार प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजिक की गई थी। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक निर्धारित थी। जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MP Board Class 10th 12th Last 4 Year Result, कैसा रहा पिछले 4 सालों का बोर्ड का रिजल्ट

सालकक्षा 10वींकक्षा 12वीं
202388.18%85.33%
2022 99.53%7.88%
202183.31%74.63%
202080.06%70.06%
हालांकि इस बार उम्मीद है कि, पिछली बार से अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं का रिजल्ट 80 प्रतिशत के आसपास देखने को मिल सकता है।

MP Board 10th 12th Result 2023, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.gov.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP Board 10th Result 2023 या MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।

नहीं होगी रिजल्ट में देरी

पिछले आंकड़ो को देखें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल को 10वीं 12वीं का रिजल्ट एकसाथ जारी किया था। परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक निर्धारित थी। ऐसे में इस बार भी संभावना है कि रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article