एजुकेशन

Mother's Day 2024 Special: 3 बच्चों को संभालते हुए शादी के 18 साल बाद PCS पास, दीपा 40 की उम्र में ऐसे बनीं अधिकारी

Mother's Day Special Story of Deepa Bhati PCS: इस 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में जो महिलाएं सोचती हैं कि शादी के बाद करियर में कुछ नहीं हो सकता, उनके लिए PCS ऑफिसर दीपा भाटी प्रेरणास्त्रोत हैं। तीन बच्चों को संभालते हुए दीपा भाटी के पीसीएस अधिकारी बनने के पीछे की कहानी बहुत संघर्ष भरी है। आइए उनके पीसीएस क्रैक करने के सफर पर एक नजर डालते हैं।

Image

PCS दीपा भाटी की कहानी

Mother's Day Special Story of Deepa Bhati PCS: कहते हैं जब एक महिला मां बन जाती है तो उसकी कार्य क्षमता बढ़ जाती है। हर मां को नमन करने के लिए 12 मई 2024 को मदर्स डे के तौर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक ऐसी मां की कहानी यहां बता रहे हैं जिसकी कहानी लाखों महिलाओं को प्रेरित करने वाली है। जिन्हें लगता है कि शादी के बाद महिलाएं अपने करियर को ऊंची उड़ान नहीं दे सकती हैं या उनकी जिंदगी परिवार और बच्चों तक ही सीमित हो जाती है उन्हें PCS ऑफिसर दीपा भाटी की कहानी (Story of PCS Deepa Bhati) जरूर जाननी चाहिए। Mother's Day 2024 के खास मौके पर दीपा भाटी के पीसीएस अधिकारी बनने के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

PCS Officer Deepa Bhati Story: छोटे से गांव की रहने वाली

दीपा भाटी गौतमबुद्ध नगर जिले के छोटे से गांव कोंडली बांगर की रहने वाली हैं। दीपा शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनकी स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय से हुई है। दीपा ने कैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। लेकिन उनकी शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी। जल्दी शादी होने के चलते दीपा को बहुत से कठिनाइयों का सामना कर पड़ा। यहां तक की वो अपनी पढ़ाई को छोड़कर एक हाउस वाइफ की तरह जीवन जीने लगीं।

प्राइवेट स्कूल में बनीं टीचर

कम उम्र में शादी के चलते दीपा को तीन बच्चे हो गए। दीपा भाटी तीन बच्चों की मां बनने के बाद किताबों से और ज्यादा दूर होती गईं। हालांकि परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने एक प्राइवेट स्कूल ज्वाइन किया। उन्होंने 7-8 साल तक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम किया। यह वो समय था जब उनके बच्चे बड़े हो रहे थे। अपने बच्चों को संभालते हुए दीपा बखूबी उनके नौकरी के लिए भी समय निकालती थीं।

Deepa Bhati with Family

PCS दीपा भाटी का परिवार

UP PCS करने की प्रेरणा

एक इंटरव्यू में दीपा बताती हैं कि शादी के लंबे समय के बाद उनके एक IAS भाई ने UP PCS करने की प्रेरणा दी। हालांकि बच्चों को संभालते हुए उनके लिए सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था। इस दौरान उनके परिवार ने काफी सपोर्ट किया। दीपा को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।

UP PCS की तैयारी

दीपा भाटी ने शादी के 18 साल बाद किताब उठाया और UP PCS की तैयारी करने की ठानी। इसमें उनके पति और ससुराल वालों ने काफी सपोर्ट किया। दीपा को यूपी पीसीएस की तैयारी के दौरान लोगों के ताने भी सुनने पड़े। लोग उनकी उम्र को लेकर मजाक बनाते थे। इन सबको नजर अंदाज करते हुए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी।

Deepa Bhati with Husband

PCS दीपा भाटी अपने पति के साथ

यूपी पीसीएस की तैयारी के लिए दीपा ने कभी कोई कोचिंग नहीं की। साल 2021 की यूपी पीसीएस परीक्षा में दीपा भाटी को सफलता हासिल हो गई। दीपा ने UP PCS 2021 की परीक्षा रैंक 166 के साथ क्रैक कर ली। प्रींसिपल कैटेगरी में उनका चयन हुआ। दीपा उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो सोचती हैं कि शादी के बाद अब कुछ नहीं हो सकता।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article