NEET, NET News Today: केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पारदर्शी रूप से परीक्षाएं आयोजित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। इसरो के पूर्व अध्यक्ष और आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। समिति परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, डाटा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और एनटीए की संरचना की सिफारिशें करेगी। शिक्षा विभाग ने समिति को 2 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
एजुकेशन
NEET, NET News: शिक्षा विभाग ने किया हाई लेवल कमेटी का गठन, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jun 22, 2024, 04:25 PM IST
