एजुकेशन

Success Story: ये फैमिली है या IAS बनाने की फैक्ट्री, मां-बाप, बेटा-बेटी सहित 6 मेंबर्स ने पास की UPSC

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 23, 2023, 02:32 PM IST

IAS Arnab Pratap Singh Family which has 6 IAS: आज हम आपको एक परिवार से मिला रहे हैं जिसमें छह लोग आईएएस हैं। राजस्थान (Rajasthan News) के गंगानगर के बामनवास के रहने वाले अर्नब प्रताप सिंह के परिवार के बारे में 6 लोग आईएएस है।

Image

IAS Success Story

IAS Arnab Pratap Singh Family which has 6 IAS: यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। परिवार में से एक इंसान भी आईएएस बन जाए तो कई पीढ़ियों तक उसकी मिसाल दी जाती है। देश में हर साल लाखों युवा सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं लेकिन 500-700 लोगों को ही सफलता मिल पाती है। आज हम आपको एक परिवार से मिला रहे हैं जिसमें छह लोग आईएएस हैं। माता-पिता, बेटा-बेटी, ताऊ भी आईएएस हैं। इस परिवार की कहानी (IAS Success Story) यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है।

आज हम आपको एक परिवार से मिला रहे हैं जिसमें छह लोग आईएएस हैं। राजस्थान (Rajasthan News) के गंगानगर के बामनवास के रहने वाले अर्नब प्रताप सिंह के परिवार के बारे में 6 लोग आईएएस है। अर्नब प्रताप सिंह खुद आईएएस हैं। उन्होंने यूपीएससी 2022 परीक्षा में 430वीं रैंक हासिल की। अर्नब प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उन्होंने लखनऊ के सीएमएस व दिल्ली के डीपीएस स्कूल में भी अध्ययन किया है। लंबे समय से अर्नब का परिवार लखनऊ में ही रह रहा है।

माता पिता आईएएस

अर्नब प्रताप सिंह के पिता बाबूलाल मीणा 1991 बैच के आईएएस हैं और उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं। वहीं अर्नब प्रताप सिंह की मां वीना मीणा भी 1993 बैच की आईएएस हैं। उनका कैडर भी उत्तर प्रदेश है। अर्नब के माता-पिता यूपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

IAS Arnab Pratap Singh Family which has 6 IAS

IAS Arnab Pratap Singh Family which has 6 IAS

परिवार में कौन कौन आईएएस

अर्नब के ताऊजी डॉ. बत्तीलाल मीणा भी आईएएस रहे हैं और अभी रिटायर हो चुके हैं। अर्नब के ताऊ सेवानिवृत्त IAS बत्तीलाल मीणा की बेटी और उनके चाचा की बेटी शेफाली ने भी साल 2016 में UPSC पास किया था। अर्नब की दोनों बहनें गुजरात कैडर में हैं और वहां सेवाएं दे रही हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article