एजुकेशन

Medical Courses Low NEET Score: नीट में कम नंबर के साथ भी बन सकते हैं डॉक्टर, करें ये 13 मेडिकल कोर्स

Medical Courses With Low NEET UG Score: नीट यूजी की काउंसलिंग 6 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली है। इसमें देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट यूजी काउंसलिंग के बीच छात्रों के बीच से कई सवाल निकलकर सामने आते हैं। जिन छात्रों का नीट में स्कोर कम है वो नीचे बताए कोर्स को करके मेडिकल फील्ड में करियर बना सकते हैं।

Image

मेडिकल कोर्स

Photo : iStock

Medical Courses With Low NEET Score: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। रिजल्ट पर विवाद के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG Counselling पर रोक नहीं लगाया है। नीट यूजी की काउंसलिंग 6 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली है। इसमें देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

नीट यूजी काउंसलिंग के बीच छात्रों के बीच से कई सवाल निकलकर सामने आते हैं। जैसे- अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा या नहीं? किस मेडिकल कॉलेज के लिए कितना कट ऑफ आएगा? कम NEET UG Score पर मेडिकल कॉलेज मिलेगा या नही? ऐसे में जिन छात्रों का नीट में स्कोर कम है वो नीचे बताए कोर्स को करके मेडिकल फील्ड में करियर बना सकते हैं।

Medical Courses: इन मेडिकल कोर्स में दाखिला ले सकते हैं

  1. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) के बाद मास्टर्स ऑफ फिजियोथेरेपी (MPT)
  2. बॉटनी, जूलॉजी, साइटोलॉजी जैसे बायोलॉजिकल फील्ड में बीएससी
  3. आईसीएआर (ICAR) एग्जाम के जरिए एग्रीकल्चर, फिशरीज, हॉर्टिकल्चर, सेरीकल्चर में बीएससी
  4. माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी जैसे मेडिकल फील्ड में बीएससी
  5. बीएससी के बाद फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी जैसे मेडिकल फील्ड में एमएससी
  6. बीएससी के बाद लाइफ साइंस में एमएससी और फिर सीएसआईआर नेट (CSIR-NET) एग्जाम देकर डिग्री कॉलेजों में प्रोफेसर का पद पा सकते हैं.
  7. बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक करने के बाद GATE क्वालिफाई करें और आईआईटी से बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में एमटेक करें.
  8. ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी, परफ्यूज़न टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड में डिप्लोमा
  9. बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी
  10. बैचलर इन यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी
  11. बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी
  12. बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज
  13. B Pharma इन वेटरनरी

MBBS के अलावा कई ऑप्शन

आप सोच रहे होंगे कि एमबीबीएस नहीं तो मेडिकल में कैसे करियर बनाएं। इतनी मेहनत करने के बाद भी MBBS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का सपना पूरा नहीं हुआ तो परेशान होने की जररूत नहीं है। बीडीएस, बीपीटी, आयुर्वेदिक कोर्स, बीएससी नर्सिंग समेत कई अन्य कोर्स का विकल्प है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article