एजुकेशन

MBOSE SSLC Result 2025: घोषित हुई मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट, 5 अप्रैल को इस समय जारी होंगे नतीजे

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2025, 11:11 PM IST

MBOSE SSLC Result 2025 Date and Time Announced: मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

Image

MBOSE SSLC Result 2025

MBOSE SSLC Result 2025 Date and Time Announced: मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 5 अप्रैल (शनिवार) को जारी कर दिया जाएगा। मेघालय बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे होगी। ऐसे में जिन स्टूडेंटस ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MBOSE SSLC 10th Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

How to download MBOSE SSLC Result 2025

  • मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

MBOSE Class 10th Result 2025: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को MBOSE10<स्पेस>Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों में ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का एसएमएस मिल जाएगा।

End of Article