एजुकेशन

matric result 2025.com, Bihar Board Matric Result 2025: मालामाल हो जाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स, बीएसईबी देगा दोगुनी धनराशि

Bihar Board 10th Result 2025 Toppers Prize Money: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं के रिजल्ट में टॉप करने वाले छात्रों को मालामाल कर देगा। इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। बिहार सरकार ने पिछले साल ही यह घोषणा कर दी थी कि 2025 में 10वीं व 12वीं टॉपर्स को दोगुनी राशि दी जाएगी।

Image

Bihar Board 10th Result 2025 Toppers Prize money

Bihar Board 10th Result 2025 Toppers Prize Money: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं के रिजल्ट में टॉप करने वाले छात्रों को मालामाल कर देगा। इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। बिहार सरकार ने पिछले साल ही यह घोषणा कर दी थी कि 2025 में 10वीं व 12वीं टॉपर्स को दोगुनी राशि दी जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com,biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Board Topper Reward 2025: दोगुनी हुई राशि

इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। बिहार सरकार ने पिछले साल ही यह घोषणा कर दी थी कि 2025 में 10वीं व 12वीं टॉपर्स को दोगुनी राशि दी जाएगी। इस हिसाब से इस साल 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे। नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी, जो कि पिछले साल 75 हजार थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 30 हजार रुपये मिलेंगे।

BSEB Bihar Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बता दें कि अपने रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखे
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article