महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी (HSC) और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
Maharashtra 10th 12th Supplementary Results 2023: कब हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से 1 अगस्त तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 10 अगस्त तक हुई थी। महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुई थी। वहीं, बोर्ड ने आज इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download Maharashtra SSC HSC Supplementary Results 2023
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra Board Result 2023: पुनर्मूल्यांकन के लिए करें अप्लाई
महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स अब पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट verification.mh-ssc.ac.in या verification.mh-hsc.ac.in पर कल यानी 29 अगस्त से 7 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
