Maharashtra School Holiday 2024, Maharashtra School Closed due to Rain: महाराष्ट्र के विदर्भ, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गद्रिचोली समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की चार तहसीलों ने भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर रखी है। (Maharashtra School News Today) बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने महाराष्ट्र के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।
Maharashtra School Holiday News, नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी
नागपुर के जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने कहा कि भारी बारिश के कारण नागपुर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि आईएमडी ने नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Maharashtra School Holiday Update, घर के अंदर रहने की सलाह
आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने निवासियों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे घर के अंदर ही रहें।
मौसम विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विदर्भ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
फिलहाल, महाराष्ट्र के छह जिलों में आज स्कूल बंद हैं, यदि आप राज्य के स्कूल में पढ़ते या पढ़ाते हैं, तो स्कूल जाने से पहले वहां फोन करके लेटेस्ट अपडेट जरूर पता कर लें।
Maharashtra School Holiday due to Rain, स्कूल प्रशासन से करें संपर्क
महाराष्ट्र में आज यानी 22 जुलाई 2024 को स्कूल बंद थे, लेकिन 23 जुलाई को स्कूल बंद है या नहीं अभी इस बारे में सूचना नहीं आई है, छात्रों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए, और स्कूल प्रशासन से संपर्क कर लेना चाहिए।
