एजुकेशन

Maharashtra HSC 2023: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डायरेक्ट डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 27, 2023, 06:07 PM IST

Maharashtra HSC 2023 Admit Card: महाराष्ट्र एचएससी 2023 बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

Image

महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड

Maharashtra State Board of Secondary & Higher Secondary Education Maharashtra Higher Secondary Certificate Admit Card जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड आज, 27 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे के अनुसार, फरवरी-मार्च 2023 के लिए उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (ई.12वीं) परीक्षा का ऑनलाइन हॉल टिकट सभी विभागीय बोर्डों के छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

महाराष्ट्र एचएससी 2023 बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट कैसे करें डाउनलोड

  • इच्छुक स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट – mahahsscboard.in पर जाएं
  • फिर एचएससी के तहत साइन इन विकल्प पर क्लिक करें
  • स्कूल लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा
Direct Link for Maharashtra HSC 2023 Hall Ticket

या आप डायरेक्ट इस यूआरएल को भी खोल सकते हैं mahahsc.in

क्रेडिंशियल के तौर पर यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी।

कैप्चा दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

कब से कब तक चलेगी परीक्षा

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें। एचएससी बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 20 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article