एजुकेशन

Longest Day 2023: आज जल्दी नहीं होगी शाम, यह है साल के सबसे बड़े दिन के पीछे का विज्ञान . जानें आज कितने घंटे के होंगे दिन व रात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 08:28 AM IST

Longest Day 2023: क्या आप जानते हैं साल का एक दिन ऐसा भी होता है, जब रात छोटी और दिन लंबा होता है। जी हां, साल का सबसे लंबा दिन आज 21 जून को है। इस दिन सूर्य की किरणें धरती पर करीब 15 से 16 घंटे रहती हैं। इस दिन जल्दी सूर्योदय होता है जबकि सूर्यास्त देर से होता है। आइये जानें इसका कारएा क्या है?

Image

Longest Day 2023: साल का सबसे बड़ा दिन कब है? जानें कारण व विज्ञान

Longest Day Of The Year 2023: आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि यह आम दिनों से ज्यादा लंबा दिन है, जी हां हम बात 21 जून की कर रहे हैं, जिसे साल का सबसे लंबा दिन (Longest Day 2023) कहा जाता है। अब चूंकि यह सबसे बड़ा दिन है, तो ऐसे में रात छोटी होती है, क्योंकि 21 जून के दिन सूर्यास्त देर से होता है। लेकिन ऐसा क्यों कहते हैं, इसके पीछे तथ्य या क्या विज्ञान है, आइये समझते हैं।

इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक पृथ्वी पर (Longest Day 2023) रहती हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो इस दिन सूर्य की किरणें करीब 15 से 16 घंटे तक धरती पर रहती हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्य दिनों के मुकाबले 21 जून का दिन कितना लंबा होता है। यही कारण है कि इसे साल का सबसे लंबा दिन भी कहा (Longest Day Of The Year) जाता है। इस दिन सूर्य पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध पर मौजूद होता है, जिससे सूर्य की रोशनी भारत के बीचो बीच गुजरने वाली कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। इससे उत्तरी गोलार्द्ध में मौजूद सभी देशों में दिन बड़ा और रात छोटी होती है।

हालांकि 21 सितंबर से दिन और रात बराबर हो जाते हैं। इसके बाद 23 सितंबर से रात लंबी और दिन छोटा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। खास बात यह है कि इस दिन एक ऐसा भी समय आता है जब आपकी परछाई आपका साथ छोड़ देती है। इसे सुन आप चकित हो गए होंगे। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि, आखिर 21 जून को ही क्यों दिन लंबा और रात छोटी होती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों का जवाब देंगे। आइए जानते हैं।

Longest Day 2023: कब होता है साल का सबसे बड़ा दिन?

साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है। इस दिन रात छोटी और दिन सबसे लंबा होता है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस दिन सूरज उत्तरी गोलार्द्ध से भारत के मध्य कर्क रेखा पर आ जाता है, जिससे सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक पृथ्वी पर रहती हैं। यही कारण है कि, इस दिन रात छोटी और दिन लंबा होता है। वैज्ञानिकीय दृष्टि से इस दिन सूर्य की किरणें करीब 15 से 16 घंटे पर रहती हैं।

Longest Day Of The Year: 21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन

21 जून को ही साल का सबसे बड़ा दिन क्यों होता है? बता दें जरूरी नहीं है कि 21 जून अचानक से साल का सबसे बड़ा दिन बन जाता है, वास्तविकता यह है कि 21 जून से एक दो दिन पहले से दिन की लंबाई बड़ी होना शुरू हो जाता है, और 21 जून को सबसे बड़ा दिन दर्ज किया जाता है।

Longest Day Of The Year 2023: परछाई छोड़ देती है साथ

21 जून को दिन लंबा होने के साथ परछाई भी कुछ देर के लिए साथ छोड़ देती है। बता दें जब सूरज चक्कर लगाते लगाते कर्क रेखा पर आ जाता है, तो सूर्य पृथ्वी से काफी दूर हो जाता है। जिससे परछाई भी कुछ देर के लिए गायब हो जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article