BTSC Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के बाद अब बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने साल 2026 के लिए अपनी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिये कुल 42,467 पदों पर बहाली की जानी है। इस भर्ती के तहत स्टाफ नर्स के 11,389 पद शामिल हैं। ये सबसे ज्यादा पद हैं। इस भर्ती की प्रक्रिया अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। लाखों अभ्यर्थियों को इस परीक्षा का इंतजार था।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती ?
ANM के इस भर्ती के तहत 3326 पदों पर जुलाई में विज्ञापन जारी होगा। परिधापक की 3326, कनीय अभियंता की 2653, फार्मासिस्ट की 2473, शल्य कक्ष सहायक की 1683, एक्स रे टेक्नीशियन की 1232 खाली पदों पर भर्ती को भरने की प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इस भर्ती के जरिये स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग, राजस्व व भूमि सुधार विभाग, खेल, परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के के पदों को भरा जाएगा।
कितने पदों पर कब आएगा नोटिफिकेशन?
बीएसएससी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक 26,000 पदों के लिए बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा जून जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। एएनएम के खाली 8938 पदों पर जुलाई में विज्ञापन जारी होगा। अमीन की 765 रिक्तियां हैं, जिसका विज्ञापन मई 2026 में आ सकता है। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के 787 खाली पदों पर अप्रैल 2026 में विज्ञापन संभावित है। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर विज्ञापन अप्रैल में आ सकता है। खाद्य संरक्षा अधिकारी के 105 खाली पदों का विज्ञापन अप्रैल 2026 में आ सकता है। वहीं वाहन चालक के 27 खाली पदों का विज्ञापन भी अप्रैल में आने की संभावना है।
BTSC एग्जाम कैलेंडर 2026
BTSC एक राज्य सरकार की भर्ती संस्था है जो बिहार में अलग-अलग टेक्निकल और हेल्थकेयर पोस्ट के लिए कैंडिडेट चुनती है। BTSC ने अभी तक ऑफिशियली एग्जाम कैलेंडर 2026 हाल ही में जारी किया है। इससे पहले आने वाले एग्जाम से जुड़ा एक कैलेंडर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। ऐसे में कैंडिडेट को ऑफिशियल कैलेंडर पर ही भरोसा करने की सलाह दी जाती है।
अनऑफिशियल कैलेंडर सिर्फ संभावित एग्जाम महीनों का आइडिया देता है, जिससे कैंडिडेट को अपनी तैयारी उसी हिसाब से प्लान करने में मदद मिल सकती है।
