Kya Kal School Band Hai, School Holiday Tomorrow: भारत के लगभग सभी राज्यों में गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस मनाया (School Holiday Tomorrow) जाता है। इस बार भारत देश सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में अवकाश (Guru Tegh Bahadur School Holiday) रहता है। हालांकि इस बार छुट्टी को लेकर छात्रों, अभिभावकों में कंफ्यूजन है, क्योंकि कुछ राज्यों में आज यानी 24 नवंबर को छुट्टी थी तो कई राज्यों में कल अवकाश है। इस बीच छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि क्या कल स्कूल बंद हैं, क्या कल दिल्ली के स्कूल बंद हैं, गुरु तेग बहादुर जयंती की छुट्टी कब है। यहां आप जान सकते हैं।
Kya Kal School Band Hai: क्या कल दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे
दिल्ली के स्कूल के छात्र जानना चाहते हैं कि क्या कल यानी 25 नवंबर को दिल्ली के स्कूल बंद हैं। बता दें बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में कल राजधानी के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
Guru Tegh Bahadur School Holiday: क्या कल यूपी के स्कूल बंद रहेंगे
बता दें उत्तर प्रदेश में सरकार ने शहीदी दिवस के अवसर पर कल यानी 25 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। ऐसे में यहां भी सभी स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। पहले यह अवकाश 24 नवंबर को था। हालांकि राज्य सरकार ने इसे संशोधित कर 25 नवंबर कर दिया है।
Kya Kal Noida Ke School Band Hai: क्या कल नोएडा के स्कूल बंद रहेंगे
नोएडा के स्कूलों में भी कल यानी 25 नवंबर को छुट्टी है। यहां भी सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
Tamilnadu School Closed: क्या क्या कल तमिलनाडु के स्कूल बंद रहेंगे
बता दें तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश और चक्रवात सेन्यार की चेतावनी के कारण आज 24 नवंबर को स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियों की घोषणा की गई थी। वहीं यदि मौसम खराब रहता है तो कल यानी 25 नवंबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित हो सकता है।
