एजुकेशन

Kya Kal School Band Hai: 24 या 25 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें

Kya Kal School Band Hai, Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day School Holiday 2025: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर स्कूल की छुट्टियों को लेकर छात्र (School Holiday Tomorrwo) कंफ्यूज हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर कब छुट्टी है? गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 24 या 25 नवंबर कब छुट्टी है? क्या कल स्कूल बंद हैं या नहीं

Image

Kya Kal School Band Hai: क्या कल 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर स्कूल बंद रहेंगे

Kya Kal School Band Hai, Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day School Holiday 2025: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस सिख इतिहास का वह दिन है जो साहस, मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। हर साल 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान और ऑफिस बंद रहते हैं। हालांकि इस बार गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर छुट्टी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कई राज्यों में 24 नवंबर को अवकाश है तो कई राज्यों में 25 नवंबर को छुट्टी है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी, दिल्ली, पंजाब औप हरियाणा के स्कूलो में शहीदी दिवस की छुट्टी कब है?

Kya Kal UP Ke School Band Hai: क्या कल बंद हैं यूपी के स्कूल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए अपने राजपत्रित अवकाशों की सूची में बदलाव किया है। यहां पहले गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी की छुट्टी 24 नवंबर 2025 को निर्धारित थी। हालांकि अब इसे रिवाइज कर 25 नवंबर 2025 कर दिया गया है। ऐसे में यहां 25 नवंबर को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Guru Teg Bahadur Martyrdom Day School Holiday: 25 नवंबर को बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

बता दें दिल्ली के स्कूलों में भी गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी दिवस पर 25 नवंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। ऐसे में यहां 25 नवंबर को सभी स्कूल, कॉलेज व सरकार दफ्तर बंद रहेंगे।

Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas Holiday: पंजाब और हरियाणा में इस दिन रहेगी छुट्टी

वहीं कई राज्यों में गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के अवसर पर 24 नवंबर को स्कूलों में अवकाश है। पंजब और हरियाणा में 24 नवंबर को छुट्टी है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निरोधक बल, चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने हाल ही में पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। यह अवकाश मूल रूप से 24 नवंबर को निर्धारित था। अधिक जानकारी के लिए एक बार सभी लोग अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article