एजुकेशन

School Holiday Today: क्या आज 7 नवंबर 2025, गुरुवार को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें नवंबर स्कूल हॉलिडे लिस्ट

School Holiday Today, Kya Aaj School Band Hai: आज यानी 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत लगभग देश के सभी राज्यों के स्कूल (School Holiday Today) खुले हैं।हालांकि दक्षिणी राज्यों में बारिश के चलते कुछ स्कूलों में अवकाश की घोषणा की (Kya Aaj School Khula Hai) गई है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं? क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं? क्या आज यूपी के स्कूल खुले हैं?

Image

School Holiday Today: क्या आज 7 नवंबर 2025, गुरुवार को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

School Holiday Today, Kya Aaj School Band Hai: गुरु नानक जयंती, स्थानीय त्योहार और प्रतिकूल मौसम के चलते हाल ही में बंद हुए स्कूलों के बाद आज यानी 7 नवंबर को दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत लगभग देश के सभी राज्यों के स्कूल (Kya Aaj School Band Hai) खुले हैं। हालांकि दक्षिणी राज्यों में बारिश के चलते कुछ स्कूलों में अवकाश की घोषणा की (Kya Aaj School Band Hai Bihar Me) गई है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं, क्या आज स्कूल बंद हैं सरकारी, क्या आज बिहार में स्कूल बंद हैं? क्या आज यूपी में स्कूल बंद हैं? स्कूल से संबंधित सभी अपडेट यहां आज जान सकते हैं।

Kya Aaj School Khula Hai Ya Band: क्या आज दिल्ली के स्कूल खुले हैं

बता दें 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के बाद दिल्ली एनसीआर के स्कूल बीते दिन यानी 6 नवंबर, गुरुवार से फिर से शुरू हो चुके हैं। यहां आज स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं है कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

Kya Aaj UP Ke School Band Hai: क्या आज यूपी के स्कूल खुले हैं

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में स्कूल 3 से 6 नवंबर तक लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की छुट्टियों के बाद फिर से खुल गए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में आज स्कूल खुले हैं। यहां अब नियतमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

Kya Aaj Bihar Me School Khula Hai: क्या बिहार के स्कूल आज खुले हैं

बिहार में विधानसभा चुनाव के कारण 6 नवंबर को 17 जिलों में स्कूल बंद किए गए थे। हालांकि सभी शैक्षणिक संस्थान फिर से खुल गए हैं और 7 नवंबर को पूरे राज्य में स्कूल खुले रहेंगे।

Telangana School Closed Or Not: तेलंगाना के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें तेलंगाना में ज्यादातर स्कूल फिर से खुल गए हैं और नियमित कक्षाएं चल रही हैं। हालांकि, स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां अभी भी जारी रह सकती हैं। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अपने जिला शिक्षा विभाग या स्कूल प्रशासन से अपडेट लेते रहें।

क्या आज बंद रहेंगे तमिलनाडु के स्कूल

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई जिलों के स्कूलों में 6 नवंबर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 11 नवंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में आज यानी 7 नवंबर, शुक्रवार को रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी और डिंडीगुल जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, यहां हालात बिगड़ने पर स्थानीय अधिकारी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल जाने से पहले एक बार अपने अध्यापक या प्राधानाचार्य से कंफर्म कर लें।

November School Holiday 2025: नवंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

नवंबर में स्कूल हॉलिडे की बात करें तो इस महीने अक्टूबर महीने के मुकाबले छुट्टियां थोड़ी कम रहेंगी। इस महीने कुल मिलाकर छात्रों को 10 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। जिसमें 5 नवंबर गरु नानक जयंती, 8 नवंबर को सेकेंड सेटरडे और कुल 5 रविवार (2,9,16,23 और 30 नवंबर) शामिल है। इसके अलावा कुछ स्कूलों में तुलसी विवाह और देवउत्थानी एकादशी को भी छुट्टी रहेगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article