KVS PRT Result 2023 Date, Sarkari Result 2023: केवीएस पीआरटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से प्राइमरी टीचर (PRT) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 पीडीएफ लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
KVS PRT Exam 2023: कब हुई केवीएस पीआरटी परीक्षा
केवीएस की ओर से पीआरटी परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर स्किल / डेमो टेस्ट/ इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। केवीएस इसकी तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद ही जारी करेगा।
KVS PRT Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवीएस पीआरटी रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इसमें नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और मार्क्स सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download KVS PRT Result 2023
- केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर केवीएस पीआरटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
केवीएस भर्ती परीक्षा के माध्यम से पीआरटी के कुल 6414 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 से 112400 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
