एजुकेशन

KVS NVS Vacancy 2025: खुशखबरी! केंद्रीय विद्यालय और NVS भर्ती में बंपर इजाफा, अब 15762 पदों पर होगी भर्ती

KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भर्ती के लिए वैकेंसी में इजाफा कर दिया गया है। यहां अब 14967 पदों के बजाए 15762 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 11 दिसंबर 2025 है।

KVS NVS Vacancy 2025

KVS NVS Vacancy 2025

KVS NVS Vacancy 2025: केवीएस और एनवीएस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भर्ती के लिए वैकेंसी में इजाफा कर दिया (KVS NVS Recruitment 2025) गया है। अब पहले 14967 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। हालांकि अब 15762 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां केंद्रीय विद्यालय में 9162 पदों को बढ़ाकर 9921 पद कर दिए गए हैं, जिसमें 8701 टीचिंग व 1220 नॉन टीचिंग पद शामिल हैं। जबकि नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ में कुल 5841 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपवा आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2025 है।

KVS NVS Recruitment 2025: कब होगी टियर 1 परीक्षा

बता दें केवीएस और एनवीएस के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के इन पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। यहां आप पदानुसार वैकेंसी की डिटेल जान सकते हैं।

KVS Recruitment 2025: केवीएस टीचिंग नॉन टीचिंग के लिए वैकेंसी

पीआरटी के लिए3630
टीजीटी के लिए3069
पीजीटी के लिए1606
लाइब्रेरियन के लिए166
प्रिंसिपल के लिए161
वाइस प्रिंसिपल के लिए69
असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए13
नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए1207

NVS Recruitment 2025: नवोदय विद्यालय के इन पदों पर वैकेंसी

  1. टीजीटी - 2978
  2. पीजीटी - 1513
  3. टीजीटी (थर्ड लैंग्वेज) - 443
  4. प्रिंसिपल - 93
  5. पीजीटी (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज) - 18
  6. असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक) ग्रुप ए - 09
  7. नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए - 787

KVS NVS Teaching, Non Teaching Staff Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर KVS NVS Teaching & Non Teaching Staff Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेश फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
केवीएस और एनवीएस के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article