एजुकेशन

KVS Admit Card 2023: जारी हुई केवीएस पीजीटी एग्जाम सिटी डिटेल, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 11, 2023, 12:58 PM IST

KVS Admit Card 2023, KVS PGT City Detail 2023: केवीएस पीजीटी एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पोस्ट ग्रैजुएट टीचर परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा का शहर चेक कर सकते हैं।

Image

KVS Admit Card 2023

Photo : iStock

KVS Admit Card 2023, KVS PGT Exam City Detail 2023: केवीएस पीजीटी एडमिट कार्ड (KVS PGT Admit Card 2023) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की सिटी स्लिप (KVS City Slip 2023) जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से पीजीटी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS PGT Exam 2023: कब होगी परीक्षा

केवीएस में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। वहीं, टीजीटी पदों के लिए परीक्षा 12 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। केवीएस ने आज पीजीटी एग्जाम के लिए सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके जरिए अभ्यर्थी परीक्षा शहर और केंद्र पता कर सकेंगे।

KVS PGT Admit Card 2023: अलग से जारी होगा एडमिट कार्ड

केवीएस पीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download KVS PGT Exam City Slip 2023

  • केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Post Graduate Teacher City Display Link पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी केवीएस पीजीटी सिटी स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS PGT Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

केवीएस में पीजीटी के 1409 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article