एजुकेशन

बड़ा फेरबदल, तय तारीख पर नहीं जारी होगा इस राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड

KTET Hall Ticket 2024: केरल परीक्षा भवन (KPV) ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) 2024 के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि में बदलाव कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो यहां से ताजा खबर देखें और जानें KTET Admit Card कब जारी होगा?

Image

केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड 2024

KTET Hall Ticket 2024 Download: केरल परीक्षा भवन (KPV) ने अचानक से बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) 2024 के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि में फेरबदल कर दिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो यहां से ताजा खबर देखें और जानें KTET Hall Ticket Download Date क्या होगी?

KTET 2024 Hall Ticket Download Date, कब आएंगे एडमिट कार्ड

नए टाइमटेबल के अनुसार, KTET 2024 Hall Ticket अब 10 जून से उपलब्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर KTET Admit Card Download कर सकते हैं।

आधिकारिक खबर में कहा गया है किे 'The admit card for the KTET April 2024 exam will be available from 10/06/2024 onwards

KTET 2024 Exam Date, कब होगी परीक्षा

KTET 2024 परीक्षा का आयोजन 22 और 23 जून को दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा।

याद रखें, परीक्षा केंद्र पर जाते समय सत्यापन के लिए अपने KTET 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी, जैसे कि आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस साथ ले जाना जरूरी है।

KTET Admit Card 2024 Download करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

KTET Hall Ticket 2024 How to Download, कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, KTET Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।
  • KTET 2024 Registration Number डालें।
  • लॉग इन करने के बाद, KTET Admit Card 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • KTET Hall Ticket Download करें, और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

KTET 2024 Last Date to Apply, कब हुए थे आवेदन

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि मूल रूप से 26 अप्रैल थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 2 मई कर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने KTET 2024 Apply Online किया था, वे 10 जून से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

KTET Hall Ticket 2024 में नाम, रोल नंबर, परीक्षा श्रेणी, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश शामिल होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article