Kendriya Vidyalaya KVS Answer Key 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस आंसर की 2023 की आपत्ति विंडो डेट आगे बढ़ा दी है। अब आपत्ति विंडो 10 मार्च, 2023 के बजाय 12 मार्च 2023 तक खुली रहने वाली है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक सूचना केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से चेक कर सकते हैं। केवीएस उम्मीदवारों को कई पदों के लिए प्रश्न पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करने के बाद चैलेंज विंडो डेट को बढ़ा दिया गया है।
KVS Answer Key 2023: केंद्रीय विद्यालय आंसर की पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
केंद्रीय विद्यालय भर्ती को लेकर आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
नोटिस सेक्शन के तहत उपलब्ध चैलेंज लिंक को क्लिक करें।
एक नया वेबसाइट पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉग इन करना होगा।
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाएं और आवेदन फीस भुगतान करें।
एक बार यह काम हो जाने पर सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका आवेदन जमा हो जाएगा। पेज डाउनलोड करके आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, 'पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, सहायक अभियंता, वित्त अधिकारी और हिंदी अनुवादक के पद के लिए प्रश्न पत्र डाउनलोड करने में उम्मीदवारों के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, केवीएस ने आंसर की को देखने/चुनौती देने की तिथि 10.3.2023 से 12.3.2023 तक बढ़ा दी है।'
