Kendriya vidyalaya KVS Admissions 2026 Lottery Results Today: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण आज, 8 अप्रैल 2026 को पूरा होने जा रहा है। बालवाटिका (Balvatika) कक्षाओं के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट और लॉटरी रिजल्ट आज जारी कर दी है। अभिभावक इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। देरी होने पर एडमिशन रद्द भी हो सकता है। इस साल KVS में एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तय की गई थी। कक्षा 1 और बालवाटिका में एडमिशन पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाता है, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहती है।
कहां और कैसे देखें रिजल्ट
अभिभावक KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी चयन सूची उपलब्ध होगी। KVS एडमिशन 2026 की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और आज जारी होने वाला लॉटरी रिजल्ट हजारों अभिभावकों के लिए बेहद अहम साबित होगा। रिजल्ट देखने के लिए अभिभावकों को अपने राज्य, स्कूल और अन्य आवश्यक विवरण चुनकर लॉटरी रिजल्ट देखना होगा।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026
महत्वपूर्ण तिथियां
- 8 अप्रैल 2026: बालवाटिका की पहली सूची जारी
- 9 अप्रैल 2026: कक्षा 1 की पहली सूची जारी
- 16 और 21 अप्रैल: संभावित दूसरी और तीसरी सूची
रिजल्ट के बाद क्या करें
लॉटरी में चयनित छात्रों के अभिभावकों को तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) कराना होगा। इसके बाद ही एडमिशन कन्फर्म माना जाएगा। आमतौर पर KVS द्वारा दूसरी और तीसरी सूची भी जारी की जाती है, यदि सीटें खाली रह जाती हैं।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
