एजुकेशन

Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक 10वीं का रिजल्ट 8 मई को, karresults.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 4, 2023, 02:08 PM IST

Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, केएसईएबी 5 मई, 2023 को कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2023 की तारीख की पुष्टि कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केएसईएबी के अधिकारियों ने साझा किया है कि एसएसएलसी 10वीं का परिणाम अगले सप्ताह karresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

Image

कर्नाटक 10वीं का रिजल्ट 2023 (image source - freepik)

Karnataka SSLC Result 2023 Date Time की घोषणा 5 मई को होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, केएसईएबी ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है, और 8 मई तक इन्हें जारी किया जा सकता है। ऐसे में Karnataka 10th Result 2023 डेट व टाइम की घोषणा कल होने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार केएसईएबी के सचिव एम रेवनसिद्दप्पा ने Karnataka SSLC Result 2023 पर कहा “हम 8 मई को रिजल्ट जारी होने की उम्मीद रखते हैं। 90 प्रतिशत तक इसी तारीख्स को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। संभवत: कल यानी 5 मई को रिजल्ट डेट की जानकारी पर फैसला लिया जा सकता है।

कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा 28 मार्च से 11 अप्रेल 2023
कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर की 17 अप्रेल 2023
कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट डेट 8 मई2023 संभवत:
कर्नाटक 10वीं बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट karresults.nic.in
जानें क्रेडिंशियल के बारे में

एक बार Karnataka SSLC Result 2023 होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट - karresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को एसएसएलसी परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना एसएसएलसी हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी।

कब हुई थी परीक्षा

SSLC 2023 परीक्षाएं 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद Karnataka SSLC Answer Key भी जारी कर दी गई थी। अब रिजल्ट को लेकर इंतजार है, एक बार एसएसएलसी 10वीं परिणाम 2023 घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article