एजुकेशन

School Closed: 8 से 18 अक्टूबर तक इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

School Closed News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को राज्य के शासकीय और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में आठ से 18 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा की ताकि ‘जाति सर्वेक्षण’ नामक सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण में जुटे शिक्षक इस कार्य को पूरा कर सकें।

Image

8 से 18 अक्टूबर तक इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल (image - istock)

School Closed News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज मंगलवार 7 अक्टूबर को राज्य के शासकीय और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में आठ से 18 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा की ताकि ‘जाति सर्वेक्षण’ नामक सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण में जुटे शिक्षक इस कार्य को पूरा कर सकें। यह सर्वेक्षण मंगलवार को पूरा होना था हालांकि कई जिलों में इस काम में देरी के कारण मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने इसे 10 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया, “कार्य (सर्वेक्षण कार्य) सात अक्टूबर को समाप्त होना था। कुछ जिलों में सर्वेक्षण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन कुछ जिलों में इसमें देरी हो रही है।”

उन्होंने बताया, “उदाहरण के लिए कोप्पल जिले में 97 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। उडुपी व दक्षिण कन्नड़ जिलों में क्रमशः 63 और 60 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। पूरे राज्य में सर्वेक्षण हमारी अपेक्षा के अनुरूप पूरा नहीं हुआ है।”

सिद्धरमैया ने कहा कि सर्वेक्षण 18 अक्टूबर तक केवल आठ कार्यदिवसों में पूरा कर लिया जाएगा।

मध्यावधि परीक्षाओं में शामिल शिक्षकों को सर्वेक्षण से छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण कार्य के दौरान जान गंवाने वाले तीन कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

(भाषा इनपुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article