Karnataka 2nd PUC Results Date 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड 21 अप्रैल 2023 को कल कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2023 को जारी करेगा। कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट की डेट और समय की घोषणा आज की गई है। रिजल्ट फर्स्ट हाफ में सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा और 11 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। कर्नाटक 2nd पीयूसी उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाना होगा।
Karnataka 2nd PUC Results 2023: ऐसे डाउनलोड करें कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट
कर्नाटक रिजल्ट वेबसाइट- karresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'दूसरा पीयूसी परिणाम 2023' लिंक पर क्लिक करें।
अगले चरण में दिए गए स्थान में पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
'सब्मिट' के बटन को क्लिक करें।
इसके बाद कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
Karnataka 2nd PUC Results 2023 SMS: एसएमएस पर ऐसे देखें कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट 2023
एसएमएस को इस फॉर्मेट में टाइप करें- KAR12<स्पेस>रजिस्ट्रेशन नंबर।
56263 पर एसएमएस भेजें।
छात्र अपने मोबाइल पर दूसरा पीयूसी परिणाम 2023 कर्नाटक प्राप्त करेंगे।
कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को सभी विषयों में कम से कम 25 प्रतिशत अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 11 अंक हासिल करने होंगे, जबकि गणित के पेपर के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक पाने की जरूरत होगी। इस साल 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दूसरी पीयूसी परीक्षा देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि परीक्षा देने वाले रजिस्टर छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से या एसएमएस के माध्यम से अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहना होगा। इसके जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट होगा।
