एजुकेशन

Kargil Vijay Diwas 2025 Speech in Hindi: कारगिल विजय दिवस पर सबसे छोटा व आसान भाषण, इन बातों का रखें ध्यान

Kargil Vijay Diwas 2025 Speech in Hindi, Vijay Diwas Par Bhashan Students Ke liye: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी कारगिल विजय दिवस पर भाषण देना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Image

Kargil Vijay Diwas Speech 2025 (Photo Credit: TNN)

Kargil Vijay Diwas 2025 Speech in Hindi: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जिसमें भारतीय सेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए दुश्मन को हराया और विजय प्राप्त की। इस दिन को मनाने का उद्देश्य हमारे सैनिकों के बलिदान को याद करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है। इस अवसर पर स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी कारगिल विजय दिवस पर भाषण देना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप यहां से एक अच्छा भाषण तैयार करके कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

ऑपरेशन विजय की शुरुआत

1999 में पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों के साथ मिलकर चुपके से जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में घुसपैठ कर गए थे। उन्होंने ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया और वहां से भारत पर हमला करने की योजना बनाई। जब भारतीय सेना को इसकी जानकारी मिली, तब उन्होंने ऑपरेशन "विजय" की शुरुआत की। यह ऑपरेशन लगभग दो महीने चला। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जवानों ने हिम्मत नहीं हारी। वे दिन रात लड़ते रहे और आखिरकार 26 जुलाई 1999 को कारगिल की सभी चोटियों को दुश्मनों से मुक्त करा लिया। कैप्टन विक्रम बत्रा, ग्रेनेडियर योगेंद्र यादव, राइफलमैन संजय कुमार जैसे कई वीर जवानों को परमवीर चक्र और अन्य वीरता पदक मिले।

देशभक्ति और साहस की सीख

कारगिल विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं है, यह उन सभी सैनिकों को सलाम करने का दिन है, जिन्होंने हमें सुरक्षित रखा। यह दिन हमें देशभक्ति, साहस और एकता की सीख देता है। हमारे सैनिकों ने यह दिखा दिया कि अगर देश पर कोई आंच आए, तो वे अपनी जान की परवाह किए बिना उसकी रक्षा करेंगे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज जो हम सुरक्षित जीवन जी रहे हैं, वह हमारे सैनिकों की वजह से संभव है। इसलिए हमें हमेशा उनका आदर करना चाहिए।

Kargil Vijay Diwas Speech 2025: इन बातों का रखें खास ध्यान

कारगिल विजय दिवस पर भाषण देते समय अपनी बात को साफ और सरल शब्दों में कहें। बिना वजह बात को तोड़ने मरोड़ने की जरूरत नहीं है। कठिन शब्दों के प्रयोग से आप अपनी बात सही संदेश के साथ लोगों तक पहुंचानें में चूक सकते हैं। ध्यान रहे कि आपका भाषण रटा हुआ नहीं लगना चाहिए। अपनी बात दर्शकों की ओर देखकर कहें। सुविधा के लिए कुछ चीजें लिख कर रख सकते हैं लेकिन पूरा भाषण पेपर से देख कर न पढ़ें। भाषण के दौरान अगर कोई गलती हो जाए तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में गलती होने पर मांफी मांगें और पूरे आत्मविश्वास के साथ दोबारा भाषण शुरू करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article