एजुकेशन

JOSAA: IIT में कितने रैंक वालों को मिला BTech में दाखिला, कब से होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

JoSAA Round 5 Seat Allotment 2024: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने 18 जुलाई, 2024 को JoSAA राउंड 5 सीट आवंटन रिजल्ट 2024 जारी किया है। इसी के साथ ही यह भी पता चल गया है कि IIT में किस रैंक तक के छात्र-छात्राओं को मिला दाखिला।

Image

IIT में कितने रैंक वालों को मिला BTech में दाखिला

JoSAA Round 5 seat allotment 2024: बड़ी खबर! JOSAA (ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने राउंड 5 सीट आवंटन रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। सीट आवंटन परिणाम लिंक उम्मीदवारों के लिए JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर उपलब्ध है। इसी के साथ ही यह भी पता चल गया है कि IIT में किस रैंक तक के छात्र-छात्राओं को मिला दाखिला। बता दें JOSAA (ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) राउंड 5 सीट आवंटन रिजल्ट 2024 इसलिए जारी किया जाता है ताकि आईआईटी आईएसएम धनबाद में बीटेक समेत अन्य कोर्स में नामांकन का रास्ता साफ हो सके।

खबर के अनुसार, IIT Dhanbad में 1125 सीटों के लिए Jee Advanced के 25,824 रैंक तक के छात्र-छात्राओं को सीट मिली है। माइनिंग इंजीनियरिंग में 25,824 रैंक की छात्रा को सीट आवंटित की गई है।

क्या रहा संस्थान का ओपनिंग रैंक

संस्थान का ओपनिंग रैंक जिसे बेस्ट रैंकर भी कहते हैं, यह 2167 रैंक था। 2167 रैंक को कंप्यूटर साइंस (CS) इंजीनियरिंग ब्रांच आवंटित हुआ है। वर्ष-2024 में पहले से चौथे राउंउ तक बेस्ट रैंकर 1817 था। वर्ष-2023 में ओपनिंग रैंक 1853 व क्लोजिंग रैंक 24,166 था।

क्या अब भी है एडमिशन के चांस?

हां, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ छात्र एडमिशन नहीं लेते हैं, ऐसे में सीटें खाली रह जाती हैं। 17 जुलाई 2024 को जारी पांचवें राउंड में उक्त छात्र ने किसी अन्य आईआईटी में एडमिशन के लिए अपग्रेड कर लिया।

कब से होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 25 जुलाई से 29 जुलाई तक की है। इसी बीच उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस पेमेंट भी करना होगा। इसके बाद आईआईटी धनबाद कैंपस में रिपोर्ट करने की जरूरत होगी। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में रिपोर्ट के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, इसके बाद फिजिकल रजिस्ट्रेशन होगा, और अंत में हॉस्टल भेजा जाएगा। खबर के अनुसार, 30 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 4 अगस्त को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article