JOSAA Counselling Result 2025, JOSAA Round 2 Allotment Result Released: जोसा यानी सयुंक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)+ सीटों में प्रवेश के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। JoSAA राउंड 2 आवंटन परिणाम 2025 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य या JEE मेन 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अपडेट की गई टाइमलाइन के अनुसार, दूसरे राउंड के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 25 जून से 29 जून तक होगी।
JOSAA Counselling Result: 6 राउंड में होगी काउंसलिंग
कुल मिलाकर, JoSAA काउंसलिंग 2025 छह राउंड में आयोजित की जाएगी। राउंड 3 के लिए सीट आवंटन 2 जुलाई को किया जाएगा। चौथे राउंड के लिए यह 6 जुलाई को, पांचवें राउंड के लिए 11 जुलाई को और छठे राउंड के लिए 16 जुलाई को होगा।
JOSAA Round 2 Allotment Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Round 2 Seat Allotment Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- आपका काउंसलिंग रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
यहां आप JOSAA Counselling Result 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
