JNVST Result 2024, JNVST Class 6th 9th Result 2024 at navodaya.gov.in: नवोदय विद्यालय रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6ठीं व 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट (JNVST Result 2024 for Class 6th, 9th) आज यानी 31 मार्च को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नवोदय 6ठीं व 9वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST Class 6th 9th Result 2024: कब हुआ सेलेक्शन टेस्ट
नवोदय विद्यालय कक्षा 6ठीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 नवंबर और 20 जनवरी को किया गया था। वहीं, कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को हुई थी। इस परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, अर्थमैटिक और लैंग्वेज से 100 अंकों के 80 सवाल पूछे गए थे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था।
Navodaya 6th, 9th Result 2024: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
नोवदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। इसके लिए छात्र का आईडी प्रूफ, माता-पिता या अभिभावक का आईडी प्रूफ, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि का प्रमाण और एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
How to download JNVST 6th, 9th Result 2024
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- फिर एनवीएस सेलेक्शन टेस्ट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST Result 2024: कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन
नियमों के अनुसार, नवोदय विद्यालय में 75 प्रतिशत सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों द्वारा भरी जाएंगी। जबकि, शेष 25 प्रतिशत सीटें संबंधित जिलों के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों के मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
