एजुकेशन

JNVST Class 6 Result: जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे देखें

JNVST Class 6 Result 2025 26: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) मार्च 2026 में जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर सकती है। फेज 2 का रिजल्ट मई 2026 में घोषित होने की संभावना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in पर से देखा जा सकेगा। जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रिजल्ट कैसे देख सकते हैं।

Image

JNVST Class 6 Result

JNVST Class 6 Result 2025 26: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) मार्च 2026 में जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 सिलेक्शन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर सकती है। जबकि फेज 2 का रिजल्ट मई 2026 में घोषित होने की संभावना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.nic.in पर से देखा जा सकेगा। इस साल, JNVST Class 6 Exam देश भर में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए दो फेज में आयोजित कराया जा रहा है। जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रिजल्ट कैसे देख सकते हैं।

JNVST Class 6 Exam का आयोजन देशभर में दो चरणों में कराया जा रहा है, यही वजह है कि रिजल्ट भी दो चरणों में जारी किया जाएगा।

फेज 1 का एग्जाम 13 दिसंबर, 2025 को हुआ था, जबकि फेज 2 का एग्जाम 11 अप्रैल, 2026 को होना है।

JNVST Class 6 Result 2025 Online Kaise Dekhen

स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं
  • “View JNVST Class 6 Result 2026 (Individual)” वाले लिंक पर क्लिक करें
  • जरूरी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि डालें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • JNVST Class 6 Result 2025 Online स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें

JNVST Class 6 Result 2025 Offline Kaise Dekhen

ऑनलाइन तरीके के अलावा, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफलाइन भी देख सकते हैं:

  • चुने गए स्टूडेंट्स को संबंधित जवाहर नवोदय के प्रिंसिपल से एक SMS अलर्ट और एक स्पीड पोस्ट लेटर मिलेगा।
  • विद्यालय की सिलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर दिखाई जाएगी।
  • रिजल्ट डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, डिप्टी कमिश्नर और नवोदय विद्यालय समिति के रीजनल ऑफिस में भी उपलब्ध होंगे।
  • समिति एक रीजन-वाइज सिलेक्शन लिस्ट PDF भी जारी करेगी, जिसमें चुने गए स्टूडेंट्स के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे।

JNVST क्लास 6 रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड पर दी गई डिटेल्स

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित डिटेल्स को ध्यान से देखें:

  • स्टूडेंट का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • जन्म तिथि
  • जेंडर
  • जिले का नाम
  • ब्लॉक कोड
  • सेंटर कोड
  • स्कूल का नाम और स्कूल कोड
  • कितने अंक मिले
  • पास या फेल का स्टेटस

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे JNVST क्लास 6 रिजल्ट 2026 के लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट के टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article