एजुकेशन

JKBOSE 12th Result 2023: जारी हुआ जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, jkbose.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 08:37 PM IST

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023 Direct Link on jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023: यहां चेक करें जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023 Direct Link on jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र रोल नंबर वाइज यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें रिजल्ट की घोषणा हर बार की तरह प्रेस कांफ्रेंस के जरिए राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा की गई है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स 35 मार्क्स से कम अंक आए हैं, तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करत है।

बता दें इस बार जम्मू बोर्ड 12वीं की परीक्षा 02 मार्च से 2 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल 50 हजार से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Jammu Kashmir Board 12th Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu Kashmir Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर प्रोविजनल मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

JKBOSE 12th Result: एसएमएस के जरिए रिजल्ट

यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां JKBOSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JKBOSE 12th Result 2023: डाउनलोड करें ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपने स्कूल से मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article