JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Date Sheet 2026 Released: जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Jammu Kashmir Board 10th Date Sheet 2026) खबर है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने समर जोन में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी क (JKBOSE 10th Date Sheet 2026) दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेकेबीओएसई 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। एग्जाम एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित होगा।
Jammu Kashmir Board 10th Date Sheet 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट
बोर्ड की ओर से जारी की डेटशीट के मुताबिक 17 फरवरी को मैथेमेटिक्स की परीक्षा, 19 फरवरी को कंप्यूटर साइंस, 21 फरवरी को हिंदी, उर्दू, 25 फरवरी को होम साइंस, 2 मार्च सामाजिक विज्ञान, 5 मार्च को म्यूजिक, 6 मार्च को साइंस, 7 मार्च को पेंटिंग/आर्ट/ड्रॉइंग, 9 मार्च को एडिशनल/ऑप्शनल सब्जेक्ट्स और 10 मार्च को वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी डेटशीट चेक कर सकते हैं।
JKBOSE 10th Date Sheet 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
- JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu Kashmir Board Class 10th Date Sheet 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
जेकेबीओएसई कक्षा 10 का एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
