JKBOSE 11th Result 2024 via SMS: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है। जिन छात्रों ने इस साल जम्मू कश्मीर की कक्षा 11वीं परीक्षा में भाग लिया था, वे ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैया रखें, हालांकि अभी JKBOSE 11th Result 2024 Date and Time को लेकर जानकारी नहीं आई है। यदि इंटरनेट के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन रिजल्ट भी देख सकते हैं। जानें JKBOSE 11th Result 2024 How to Check via SMS
अगर ऑनलाइन रिजल्ट देखना है तो आपको अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके (JKBOSE 11th Result 2024 Check Online) आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर लॉग इन करना होगा लेकिन ऑफलाइन करने वालों को निम्नलिखित आसान सा स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होगी।
JKBOSE कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2024 SMS के जरिए कैसे देखें
- अपने मोबाइल फोन पर SMS एप्लीकेशन खोलें।
- JKBOSE कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2024 के लिए टाइप करें - JKBOSE11 (स्पेस दें) रोल नंबर, अब इस SMS को 5676750 पर भेजें।
- JKBOSE कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2024 उसी नंबर पर भेजा जाएगा।
JKBOSE 11th Result 2024 Passing Percentage
JKBOSE 11वीं की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को थ्योरी परीक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक और प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 30% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। बता दें, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद JKBOSE 11th Result 2024 Link & JKBOSE 11th Result 2024 Pdf को इस पेज पर भी शेयर कर दिया जाएगा।
यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे परिणाम घोषित होने के बाद अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
