एजुकेशन

JSSC Special Teacher Vacancy 2025: झारखंड में स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन

JSSC Special Teacher Vacancy: झारखंड के युवाओं के लिए 3451 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ राज्य के मूल निवासियों के लिए ही है। इस भर्ती के लिये इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिये इंटरमीडिएट व स्नातक प्रिशिक्षत विशेष सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Image

JSSC Special teacher Vacancy 2025

Jharkhand Special teacher Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। आयोग ने विशेष सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिये इंटरमीडिएट व स्नातक प्रिशिक्षत विशेष सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ झारखंड के मूल निवासियों के लिए ही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक पद

इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो 50 प्रतिशत नंबर्स के साथ उम्मीदवारों के पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही किसी भी श्रेणी में दिव्यांगता में विशेष शिक्षा में डीएड हो। साथ ही भारतीय पुनर्वास परिषद से पंजीकृत भी हो। वेतन की बात करें तो ये 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक होगा।

ग्रेजुएट प्रिशिक्षित विशेष सहायक पद

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत नबंर्स के साथ संबंधित सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा विशेष शिक्षा में बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। जो भारतीय पुनर्वास परिषद के साथ रजिस्टर्ड हो। इसके लिए सैलरी 29,200 से लेकर 92,300 रुपये तक होगी।

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन ? How to apply for JSSC Recruitment 2025

  • भर्ती के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग JSSC (https://jssc.jharkhand.gov.in/) की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • अब होमपेज पर Notices पर क्लिक करें।
  • आपके पास विज्ञापन की एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • अब इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी एलिजिबिलेटी की जांच कर लें।
  • अब रजिस्ट्रेशन के लिए होमपेज पर वापस जाएं और फिर Apply पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
बता दें कि अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को अगर भर्ती के लिए आवेदन करना है तो वे अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत की आवेदन कर सकते हैं।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article